दंड प्रक्रिया संहिता, 1973/अध्याय 9/150 / 534
128भरणपोषण के आदेश का प्रवर्तन
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, PDF पृष्ठ 39स्रोत
[यथास्थिति, भरणपोषण या अंतरिम भरणपोषण और कार्यवाहियों के व्ययों] के आदेश की प्रति, उस व्यक्ति को, जिसके पक्ष में वह दिया गया है या उसके संरक्षक को, यदि कोई हो, या उस व्यक्ति को, “[जिसे, यथास्थिति, भरणपोषण के लिए भत्ता या अंतरिम भरणपोषण के लिए भत्ता और कार्यवाही के लिए व्यय दिया जाना है] निःशुल्क दी जाएगी और ऐसे आदेश का प्रवर्तन किसी ऐसे स्थान में, जहां वह व्यक्ति है, जिसके विरुद्ध वह आदेश दिया गया था, किसी मजिस्ट्रेट द्वारा पक्षकारों को पहचान के बारे में और “[यथास्थिति, देय भत्ते या व्ययों] के न दिए जाने के बारे में ऐसे मजिस्ट्रेट का समाधान हो जाने पर किया जा सकता है।
संशोधन टिप्पणियां
- 2001 के अधिनियम सं० 50 की धारा 4 द्वारा “भरणपोषण” के स्थान पर प्रतिस्थापित ।
- 2001 के अधिनियम सं० 50 की धारा 4 द्वारा “जिसे भत्ता दिया जाना है” शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित ।
- 2001 के अधिनियम सं० 50 की धारा 4 द्वारा “देय भत्ते” शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित ।
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।