दंड प्रक्रिया संहिता, 1973/अध्याय 22/306 / 534
266परिभाषाएं
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, PDF पृष्ठ 80स्रोत
इस अध्याय में,—
(क) “निरुद्ध” के अन्तर्गत निवारक निरोध के लिए उपबंध करने वाली किसी विधि के अधीन निरुद्ध भी है ;
(ख) “कारागार” के अन्तर्गत निम्नलिखित भी हैं, —
(i) कोई ऐसा स्थान जिसे राज्य सरकार ने, साधारण या विशेष आदेश द्वारा अतिरिक्त जेल घोषित किया है ;
(ii) कोई सुधारालय, बोर्स्टल-संस्था या इसी प्रकार की अन्य संस्था ।
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।