भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/अध्याय 30/409 / 531
409दंडादेश को पुष्ट करने या दोषसिद्धि को अभिशून्य करने की उच्च न्यायालय की शक्ति
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 333स्रोत
उच्च न्यायालय धारा 407 के अधीन प्रस्तुत किसी मामले में,—
(क) दंडादेश की पुष्टि कर सकेगा या विधि द्वारा समर्थित कोई अन्य दंडादेश दे सकेगा ; या
(ख) दोषसिद्धि को शून्य कर सकेगा और अभियुक्त को किसी ऐसे अपराध के लिए दोषसिद्ध कर सकेगा जिसके लिए सेशन न्यायालय उसे दोषसिद्ध कर सकता था, या उसी या संशोधित आरोप पर नए विचारण का आदेश दे सकेगा ; या
(ग) अभियुक्त व्यक्ति को दोषमुक्त कर सकेगा :
परन्तु पुष्टि का कोई आदेश इस धारा के अधीन तब तक नहीं दिया जाएगा जब तक अपील करने के लिए अनुज्ञात अवधि समाप्त न हो गई हो या यदि ऐसी अवधि के अन्दर अपील प्रस्तुत कर दी गई है तो जब तक उस अपील का निपटारा नहीं हो गया हो ।
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।