नई–पुरानी धाराmanzill.com
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973/अध्याय 27/397 / 534

355महानगर मजिस्ट्रेट का निर्णय

अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, PDF पृष्ठ 105–106स्रोत

महानगर मजिस्ट्रेट निर्णय को इसमें इसके पूर्व उपबंधित रीति से अभिलिखित करने के बजाय निम्नलिखित विशिष्टियों को अभिलिखित करेगा, अर्थात् :—

(क) मामले का क्रम संख्यांक ;

(ख) अपराध किए जाने की तारीख ;

(ग) यदि कोई परिवादी है तो उसका नाम ;

(घ) अभियुक्त व्यक्ति का नाम और उसके माता-पिता का नाम और उसका निवास-स्थान ;

(ङ) अपराध जिसका परिवाद किया गया है या जो साबित हुआ है;

(च) अभियुक्त का अभिवाक् और उसकी परीक्षा (यदि कोई हो) ;

(छ) अंतिम आदेश ;

(ज) ऐसे आदेश की तारीख ;

(झ) उन सब मामलों में, जिनमें धारा 373 के अधीन या धारा 374 की उपधारा (3) के अधीन अंतिम आदेश के विरुद्ध अपील होती है, निर्णय के कारणों का संक्षिप्त कथन ।

यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।