दंड प्रक्रिया संहिता, 1973/अध्याय 35/516 / 534
466त्रुटि या गलती के कारण कुर्की का अवैध न होना
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, PDF पृष्ठ 133स्रोत
इस संहिता के अधीन की गई कोई कुर्की ऐसी किसी त्रुटि के कारण या प्ररूप के अभाव के कारण विधिविरुद्ध न समझी जाएगी जो समन, दोषसिद्धि, कुर्की की रिट या तत्संबंधी अन्य कार्यवाही में हुई है और न उसे करने वाला कोई व्यक्ति अतिचारी समझा जाएगा।
संशोधन टिप्पणियां
- इस अध्याय के उपबंध कतिपय आर्थिक अपराधों को लागू नहीं होंगे, देखिए आर्थिक अपराध (परिसीमा का लागू न होना) अधिनियम, 1974 (1974 का 12) की धारा 2 और अनुसूची ।
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।