भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/अध्याय 39/530 / 531
530पद्धति में विचारण और कार्यवाहियों का किया जाना
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 375स्रोत
इस संहिता के अधीन सभी विचारण और कार्यवाहियां, जिसके अंतर्गत—
(i) समन और वारंट को जारी करना, तामील करना और निष्पादन करना ;
(ii) शिकायतकर्ता और साक्षियों की परीक्षा :
(iii) जांचों और विचारणों में साक्ष्य अभिलिखित करना ; और
(iv) सभी अपीलीय कार्यवाहियां या कोई अन्य कार्यवाही,
इलैक्ट्रानिक संसूचना के उपयोग या श्रव्य-दृश्य इलैक्ट्रानिक साधनों के उपयोग द्वारा इलैक्ट्रानिक पद्धति में की जा सकेंगी ।
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।