दंड प्रक्रिया संहिता, 1973/अध्याय 34/509 / 534
459विनश्वर सम्पत्ति को बेचने की शक्ति
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, PDF पृष्ठ 131स्रोत
यदि ऐसी सम्पत्ति पर कब्जे का हकदार व्यक्ति अज्ञात या अनुपस्थित है और सम्पत्ति शीघ्रतया और प्रकृत्या क्षयशील है अथवा यदि उस मजिस्ट्रेट की, जिसे उसके अभिग्रहण की रिपोर्ट की गई है यह राय है कि उसका विक्रय स्वामी के फायदे के लिए होगा अथवा ऐसी सम्पत्ति का [मूल्य पांच सौ रुपए से कम है] तो मजिस्ट्रेट किसी समय भी उसके विक्रय का निदेश दे सकता है और ऐसे विक्रय के शुद्ध आगमों को धारा 457 और 458 के उपबंध यथासाध्य निकटतम रूप से लागू होंगे ।
संशोधन टिप्पणियां
- 2005 के अधिनियम सं० 25 की धारा 41 द्वारा “मूल्य दस रुपए से कम है” के स्थान पर प्रतिस्थापित ।
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।