भारतीय न्याय संहिता, 2023/अध्याय 2/4 / 358
4दण्ड
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 18स्रोत
पुराना कानून
भारतीय दंड संहिता, 1860
आईपीसी से मिलान जल्दअपराधी, इस संहिता के उपबंधों के अधीन जिन दण्डों से दायी हैं, वे हैं—
(क) मृत्यु ;
(ख) आजीवन कारावास ;
(ग) कारावास, जो दो प्रकार का है, अर्थात् :—
(1) कठिन, अर्थात् कठोर श्रम के साथ ;
(2) सादा ;
(घ) सम्पत्ति की जब्ती ;
(ङ) जुर्माना ;
(च) सामुदायिक सेवा ।
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।