भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/अध्याय 31/431 / 531
431दोषमुक्ति से अपील में अभियुक्त की गिरफ्तारी
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 341स्रोत
जब धारा 419 के अधीन अपील प्रस्तुत की जाती है तब उच्च न्यायालय वारंट जारी कर सकेगा जिसमें यह निदेश होगा कि अभियुक्त गिरफ्तार किया जाए और उसके या किसी अधीनस्थ न्यायालय के समक्ष लाया जाए, और वह न्यायालय जिसके समक्ष अभियुक्त लाया जाता है, अपील का निपटारा होने तक उसे कारागार को सुपुर्द कर सकेगा या उसकी जमानत ले सकेगा ।
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।