नई–पुरानी धाराmanzill.com
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/अध्याय 31/434 / 531

434अपील पर आदेशों और निर्णयों का अंतिम होना

अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 342स्रोत

अपील में अपील न्यायालय द्वारा पारित निर्णय या आदेश, धारा 418, धारा 419, धारा 425 की उपधारा (4) या अध्याय 32 में उपबंधित दशाओं के सिवाय, अंतिम होंगे :

परन्तु किसी मामले में दोषसिद्धि के विरुद्ध अपील का अंतिम निपटारा हो जाने पर भी, अपील न्यायालय—

(क) धारा 449 के अधीन दोषमुक्ति के विरुद्ध उसी मामले से उद्भूत होने वाली अपील को ; या

(ख) धारा 48 के अधीन दंडादेश में वृद्धि के लिए उसी मामले से उद्भूत होने वाली अपील को,

सुन सकेगा और गुणागुण के आधार पर उसका निपटारा कर सकेगा ।

यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।