भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/अध्याय 31/435 / 531
435अपीलों का उपशमन
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 342स्रोत
(1) धारा 418 या धारा 419 के अधीन प्रत्येक अपील का अभियुक्त की मृत्यु पर अंतिम रूप से उपशमन हो जाएगा ।
(2) इस अध्याय के अधीन (जुर्माने के दंडादेश की अपील के सिवाय) प्रत्येक अन्य अपील का अपीलार्थी की मृत्यु पर अंतिम रूप से उपशमन हो जाएगा :
परन्तु जहां अपील, दोषसिद्धि और मृत्यु के या कारावास के दंडादेश के विरुद्ध है और अपील के लंबित रहने के दौरान अपीलार्थी की मृत्यु हो जाती है वहां उसका कोई भी निकट नातेदार, अपीलार्थी की मृत्यु के तीस दिन के भीतर अपील जारी रखने की अनुमति के लिए अपील न्यायालय में आवेदन कर सकेगा ; और यदि अनुमति दे दी जाती है तो अपील का उपशमन नहीं होगा ।
स्पष्टीकरण—इस धारा में “निकट नातेदार” से माता-पिता, पति या पत्नी, पारंपरिक वंशज, भाई या बहन अभिप्रेत है ।
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।