भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023/अध्याय 7/107 / 170
107साक्ष्य को ग्राह्य बनाने के लिए साबित किए जाने वाले तथ्य को साबित करने का भार
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 516स्रोत
पुराना कानून
भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872
आईईए से मिलान जल्दऐसे तथ्य को साबित करने का भार जिसका साबित किया जाना किसी व्यक्ति को किसी अन्य तथ्य का साक्ष्य देने को समर्थ करने के लिए आवश्यक है, उस व्यक्ति पर है जो ऐसा साक्ष्य देना चाहता है ।
दृष्टांत
(क) ख द्वारा किए गए मृत्युकालिक कथन को क साबित करना चाहता है । क को ख की मृत्यु साबित करनी होगी ।
(ख) क किसी खोए हुए दस्तावेज की अन्तर्वस्तु को द्वितीयक साक्ष्य द्वारा साबित करना चाहता है । क को यह साबित करना होगा कि दस्तावेज खो गया है ।
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।