नई–पुरानी धाराmanzill.com
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/अध्याय 34/474 / 531

474दंडादेश लघुकरण करने की शक्ति

अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 355–356स्रोत

समुचित सरकार, दंडादेश प्राप्त व्यक्ति की सम्मति के बिना,—

(क) मृत्यु दंडादेश के स्थान पर आजीवन कारावास में ;

(ख) आजीवन कारावास के दंडादेश के स्थान पर सात वर्ष से अन्यून की अवधि के कारावास में ;

(ग) सात वर्ष या अधिक के लिए कारावास के दंडादेश के स्थान पर तीन वर्ष से अन्यून की अवधि कारावास की में ;

(घ) सात वर्ष से कम के कारावास के दंडादेश के स्थान पर जुर्माने में ;

(ङ) कठिन कारावास के दंडादेश के स्थान पर, किसी ऐसी अवधि के साधारण कारावास में, जिसके लिए वह व्यक्ति दंडादिष्ट किया जा सकता है,

लघुकरण कर सकेगी ।

यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।