भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/अध्याय 35/484 / 531
484बंधपत्र की रकम और उसे घटाना
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 361स्रोत
(1) इस अध्याय के अधीन निष्पादित प्रत्येक बंधपत्र की रकम मामले की परिस्थितियों का सम्यक् ध्यान रखते हुए नियत की जाएगी और अत्यधिक नहीं होगी ।
(2) उच्च न्यायालय या सेशन न्यायालय यह निदेश दे सकेगा कि पुलिस अधिकारी या मजिस्ट्रेट द्वारा अपेक्षित जमानत घटाई जाए ।
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।