भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/अध्याय 26/357 / 531
357प्रक्रिया जहां अभियुक्त कार्यवाहियों को नहीं समझता है
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 306स्रोत
यदि अभियुक्त विकृतचित्त व्यक्ति नहीं होने पर भी ऐसा है कि उसे कार्यवाहियां समझाई नहीं जा सकतीं तो न्यायालय जांच या विचारण में अग्रसर हो सकेगा; और उच्च न्यायालय से भिन्न न्यायालय की दशा में, यदि ऐसी कार्यवाही का परिणाम दोषसिद्धि है, तो कार्यवाही को मामले की परिस्थितियों की रिपोर्ट के साथ उच्च न्यायालय भेज दिया जाएगा और उच्च न्यायालय उस पर ऐसा आदेश देगा जैसा वह ठीक समझे ।
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।