भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/अध्याय 6/68 / 531
68सरकारी सेवक पर तामील
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 182–183स्रोत
(1) जहां समन किया गया व्यक्ति सरकार की सक्रिय सेवा में है वहां समन जारी करने वाला न्यायालय साधारणतया ऐसा समन दो प्रतियों में उस कार्यालय के प्रधान को भेजेगा, जिसमें वह व्यक्ति सेवक है और तब वह प्रधान, धारा 64 में उपबंधित प्रकार से समन की तामील कराएगा और उस धारा द्वारा अपेक्षित पृष्ठांकन सहित उस पर अपने हस्ताक्षर करके उसे न्यायालय को लौटा देगा ।
(2) ऐसा हस्ताक्षर सम्यक् तामील का साक्ष्य होगा ।
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।