भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/अध्याय 6/82 / 531
82जिस व्यक्ति के विरुद्ध वारंट जारी किया गया है, उसके गिरफ्तार होने पर प्रक्रिया
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 186स्रोत
(1) जब गिरफ्तारी के वारंट का निष्पादन उस जिले से बाहर किया जाता है जिसमें वह जारी किया गया था, तब गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को, उस दशा के सिवाय, जिसमें वह न्यायालय जिसने वह वारंट जारी किया है, गिरफ्तारी के स्थान से तीस किलोमीटर के भीतर है या उस कार्यपालक मजिस्ट्रेट या जिला पुलिस अधीक्षक या पुलिस आयुक्त से, जिसकी अधिकारिता की स्थानीय सीमाओं के भीतर गिरफ्तारी की गई थी, अधिक निकट है, या धारा 73 के अधीन प्रतिभूति ले ली गई है, ऐसे मजिस्ट्रेट या जिला अधीक्षक या आयुक्त के समक्ष ले जाया जाएगा ।
(2) उपधारा (1) में निर्दिष्ट किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी पर, पुलिस अधिकारी ऐसी गिरफ्तारी और ऐसे स्थान की जहां गिरफ्तार किया गया व्यक्ति रखा गया है, के संबंध में, जिले के नामनिर्दिष्ट पुलिस अधिकारी को तथा अन्य जिले के ऐसे पुलिस अधिकारी को, जहां गिरफ्तार किया गया व्यक्ति साधारणतया निवास करता है, तुरंत जानकारी देगा ।
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।