भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023/अध्याय 2/11 / 170
11जब अधिकार या रूढ़ि प्रश्नगत है, तब सुसंगत तथ्य
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 483स्रोत
पुराना कानून
भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872
आईईए से मिलान जल्दजहां किसी अधिकार या रूढ़ि के अस्तित्व के बारे में प्रश्न है, वहां निम्नलिखित तथ्य सुसंगत हैं—
(क) कोई संव्यवहार, जिसके द्वारा प्रश्नगत अधिकार या रूढ़ि सृजित, दावाकृत, उपांतरित, मान्यकृत, दृढ़कथित की गई या इंकार की गई थी या जो उसके अस्तित्व से असंगत था ;
(ख) वे विशिष्ट उदाहरण, जिनमें वह अधिकार या रूढ़ि दावाकृत, मान्य या प्रयोग की गई थी, या जिनमें उसका प्रयोग विवादग्रस्त था दृढ़कथन किया गया था या उसका अनुसरण नहीं किया गया था ।
दृष्टांत
प्रश्न यह है कि क्या क का एक मत्स्य क्षेत्र पर अधिकार है । क के पूर्वजों को मत्स्य क्षेत्र प्रदान करने वाला विलेख, क के पिता द्वारा उस मत्स्य क्षेत्र का बन्धक, क के पिता द्वारा उस बन्धक से अनमेल मत्स्य क्षेत्र का पश्चात्वर्ती अनुदान, विशिष्ट
उदाहरण जिनमें क के पिता ने अधिकार का प्रयोग किया, या जिनमें अधिकार का प्रयोग क के पड़ोसियों द्वारा रोका गया था, सुसंगत तथ्य हैं ।
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।