भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023/अध्याय 5/73 / 170
73डिजिटल हस्ताक्षर के सत्यापन के बारे में सबूत
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 506स्रोत
पुराना कानून
भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872
आईईए से मिलान जल्दयह अभिनिश्चित करने के लिए कि क्या कोई डिजिटल हस्ताक्षर उस व्यक्ति का है जिसके द्वारा उसका किया जाना तात्पर्यित है, न्यायालय यह निदेश दे सकेगा कि,—
(क) वह व्यक्ति या नियंत्रक या प्रमाणकर्ता प्राधिकारी, डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र प्रस्तुत करे ;
(ख) कोई अन्य व्यक्ति डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र में सूचीबद्ध लोक कुंजी के लिए आवेदन करे और उस डिजिटल हस्ताक्षर को, जिसका उस व्यक्ति द्वारा किया जाना तात्पर्यित है, सत्यापित करे ।
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।