भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872/अध्याय 2/11 / 185
11वे तथ्य जो अन्यथा सुसंगत नहीं हैं कब सुसंगत हैं
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, PDF पृष्ठ 6–7
यह धारा बदल दी गई है
भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 · 1 जुलाई 2024 से लागू
बीएसए से मिलान जल्द1 जुलाई 2024 से ठीक पहले लंबित आवेदन, विचारण, जांच, अन्वेषण, कार्यवाही या अपील इसी पुराने अधिनियम के अनुसार निपटाए जाते हैं (बीएसए धारा 170)।
वे तथ्य, जो अन्यथा सुसंगत नहीं हैं, सुसंगत हैं :—
(1) यदि वे किसी विवाद्यक तथ्य या सुसंगत तथ्य से असंगत हैं,
(2) यदि वे स्वयंमेव या अन्य तथ्यों के संसंग में किसी विवाद्यक तथ्य या सुसंगत तथ्य का अस्तित्व या अनस्तित्व अत्यन्त अधिसम्भाव्य या अनधिसम्भाव्य बनाते हैं ।
दृष्टांत
(क) प्रश्न यह है कि क्या क ने किसी अमुक दिन कलकत्ते में अपराध किया ।
यह तथ्य कि वह उस दिन लाहौर में था, सुसंगत है ।
यह तथ्य कि जब अपराध किया गया था उस समय के लगभग क उस स्थान से, जहां कि वह अपराध किया गया था, इतनी दूरी पर था कि क द्वारा उस अपराध का किया जाना यदि असम्भव नहीं तो अत्यन्त अनधिसम्भाव्य था, सुसंगत है ।
(ख) प्रश्न यह है कि क्या क ने अपराध किया है ।
परिस्थितियां ऐसी हैं कि वह अपराध क, ख, ग, या घ में से किसी एक के द्वारा अवश्य किया गया होगा । वह हर तथ्य, जिससे यह दर्शित होता है कि वह अपराध किसी अन्य के द्वारा नहीं किया जा सकता था वह ख, ग या घ में से किसी के द्वारा नहीं किया गया था, सुसंगत है ।
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।