नई–पुरानी धाराmanzill.com
भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872

भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872/अध्याय 5/81 / 185

73क[इलैक्ट्रानिक चिह्नक] के सत्यापन के बारे में सबूत

अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, PDF पृष्ठ 25

यह धारा बदल दी गई है

भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 · 1 जुलाई 2024 से लागू

बीएसए से मिलान जल्द

1 जुलाई 2024 से ठीक पहले लंबित आवेदन, विचारण, जांच, अन्वेषण, कार्यवाही या अपील इसी पुराने अधिनियम के अनुसार निपटाए जाते हैं (बीएसए धारा 170)।

यह अभिनिश्चित करने के लिए कि क्या कोई [इलैक्ट्रानिक चिह्नक] उस व्यक्ति का है जिसके द्वारा उसका लगाया जाना तात्पर्यित है, न्यायालय यह निदेश दे सकेगा कि—

(क) वह व्यक्ति या नियंत्रक या प्रमाणकर्ता प्राधिकारी [इलैक्ट्रानिक चिह्नक] प्रमाणपत्र पेश करे;

(ख) कोई अन्य व्यक्ति [इलैक्ट्रानिक चिह्नक] प्रमाणपत्र में सूचीबद्ध लोक कुंजी के लिए आवेदन करे और उस [इलैक्ट्रानिक चिह्नक] को, जिसका उस व्यक्ति द्वारा लगाया जाना तात्पर्यित है, सत्यापित करे ।

स्पष्टीकरण—इस धारा के प्रयोजनों के लिए “नियंत्रक” से सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 (2000 का 21) की धारा 17 की उपधारा (1) के अधीन नियुक्त नियंत्रक अभिप्रेत है ।]

संशोधन टिप्पणियां

  1. 2000 के अधिनियम सं० 21 की धारा 92 और दूसरी अनुसूची द्वारा (17-10-2000 से) अंतःस्थापित ।

यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।