भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872/अध्याय 5/82 / 185
74लोक दस्तावेजें
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, PDF पृष्ठ 26
यह धारा बदल दी गई है
भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 · 1 जुलाई 2024 से लागू
बीएसए से मिलान जल्द1 जुलाई 2024 से ठीक पहले लंबित आवेदन, विचारण, जांच, अन्वेषण, कार्यवाही या अपील इसी पुराने अधिनियम के अनुसार निपटाए जाते हैं (बीएसए धारा 170)।
निम्नलिखित दस्तावेजें लोक दस्तावेजें हैं :—
(1) वे दस्तावेजें जो—
(i) प्रभुतासम्पन्न प्राधिकारी के,
(ii) शासकीय निकायों और अधिकरणों के, तथा
(iii) [भारत के किसी भाग के या कामनवेल्थ के,] या किसी विदेश के विधायी, न्यायिक तथा कार्यपालक लोक आफिसरों के,
कार्यों के रूप में या कार्यों के अभिलेख के रूप में हैं;
(2) [किसी राज्य में] रखे गए प्राइवेट दस्तावेजों के लोक अभिलेख ।
संशोधन टिप्पणियां
- “चाहे वे ब्रिटिश भारत के हों या हर मजेस्टी के डोमिनियन के किसी अन्य भाग के हो” मूल शब्दों का संशोधन अनुक्रमशः भारतीय स्वतंत्रता (केन्द्रीय अधिनियम तथा अध्यादेश अनुकूलन) आदेश, 1948 और विधि अनुकूलन आदेश, 1950 द्वारा करके उपरोक्त रूप आया ।
- विधि अनुकूलन आदेश, 1950 द्वारा “किसी प्रांत में” के स्थान पर प्रतिस्थापित ।
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।