भारतीय न्याय संहिता, 2023/अध्याय 14/237 / 358
237ऐसी घोषणा का मिथ्या होना जानते हुए, उसे सत्य के रूप में काम में लाना
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 100स्रोत
पुराना कानून
भारतीय दंड संहिता, 1860
आईपीसी से मिलान जल्दजो कोई, किसी ऐसी घोषणा को, यह जानते हुए कि वह किसी तात्विक बात के संबंध में मिथ्या है, भ्रष्टतापूर्वक सत्य के रूप में उपयोग में लाता है, या उपयोग में लाने का प्रयत्न करता है, वह उसी प्रकार दंडित किया जाएगा, मानो उसने मिथ्या साक्ष्य दिया हो ।
स्पष्टीकरण—कोई घोषणा, जो केवल किसी अनौपचारिकता के आधार पर अग्राहय है, धारा 236 और इस धारा के अर्थ के अंतर्गत घोषणा है ।
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।