भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/15 / 58
प्ररूप 15परिशांति भंग की संभावना की सूचना पर समन
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 428स्रोत
पुराना प्ररूप
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973
(धारा 132 देखिए)
प्रेषिती—
(नाम) ……(पता) ……
इस विश्वसनीय सूचना द्वारा कि……(सूचना का सार लिखिए) मुझे यह प्रतीत कराया गया है कि यह संभाव्य है कि आप परिशांति भंग करेंगे (या ऐसा कार्य करेंगे जिससे कि संभवतः परिशांति भंग होगी) ; इसलिए इसके द्वारा आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप स्वयं (अथवा अपने सम्यक् रूप से प्राधिकृत अभिकर्ता द्वारा) तारीख……को ……के मजिस्ट्रेट के कार्यालय में पूर्वाह्न दस बजे इस बात का कारण दर्शित करने के लिए उपस्थित हों कि आपसे यह अपेक्षा क्यों न की जाए कि इस बात के लिए कि आप……अवधि के लिए परिशांति कायम रखेंगे, आप……रुपए के लिए एक बंधपत्र लिखें [जब प्रतिभू अपेक्षित हों तब यह जोड़िए, और एक प्रतिभू (या, यथास्थिति, दो प्रतिभुओं) के (यदि एक से अधिक प्रतिभू हों तो) उनमें से प्रत्येक के……रुपए की राशि के लिए बंधपत्र द्वारा भी प्रतिभूति दें] ।
तारीख ……
(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।