भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/41 / 58
प्ररूप 41मृत्यु दंडादेश के अधीन सुपुर्दगी का वारंट
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 456स्रोत
पुराना प्ररूप
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973
(धारा 407 देखिए)
प्रेषिती—
……(स्थान) की कारागार का भारसाधक अधिकारी
तारीख……को मेरे समक्ष हुए सेशन में ……(कैदी का नाम), जो कि उक्त सेशन में 20……के कलेण्डर के मामला संख्यांक……में कैदी (या यथास्थिति, पहला, दूसरा, तीसरा कैदी) है, भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा ……के अधीन हत्या की कोटि में आने वाले आपराधिक मानववध के अपराध के लिए सम्यक् रूप से दोषसिद्ध किया गया था और ……के……न्यायालय द्वारा उक्त दंडादेश की पुष्टि किए जाने के अध्यधीन रहते हुए, मृत्यु के लिए दंडादिष्ट हुआ ;
इसलिए आपको प्राधिकृत किया जाता है और आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप उक्त…… ……(कैदी का नाम) को उक्त कारागार में इस वारंट के सहित अपनी अभिरक्षा में लें और उसे वहां तब तक सुरक्षित रखें जब तक कि उक्त……न्यायालय के आदेश को प्रभावशील करने के लिए इस न्यायालय का अतिरिक्त वारंट या आदेश आपको न मिले ।
तारीख ……
(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।