भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/17 / 58
प्ररूप 17सदाचार के लिए प्रतिभूति देने में असफल रहने पर सुपुर्दगी का वारंट
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 430स्रोत
पुराना प्ररूप
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973
(धारा 141 देखिए)
प्रेषिती—
……(स्थान) की कारागार का भारसाधक अधिकारी
मुझे यह प्रतीत कराया गया है कि……(नाम और वर्णन)……जिले के भीतर अपनी उपस्थिति छिपा रहा है और यह विश्वास करने का कारण है कि वह कोई संज्ञेय अपराध करने के लिए ऐसा कर रहा है;
या
……(नाम और वर्णन) के साधारण चरित्र के बारे में मेरे समक्ष साक्ष्य दिया गया है और अभिलिखित किया गया है जिससे यह प्रतीत होता है कि वह आभ्यासिक लुटेरा (या, यथास्थिति, गृहभेदक आदि, आदि) है;
तथा ऐसा कथन करने वाला और उक्त……(नाम) से यह अपेक्षा करने वाला आदेश अभिलिखित किया गया है कि एक प्रतिभू सहित (या, यथास्थिति, दो या अधिक प्रतिभुओं के सहित) वह स्वयं……रुपए के लिए, और उक्त प्रतिभू (या उक्त प्रतिभुओं में से प्रत्येक)…… ……रुपए के लिए बंधपत्र लिखकर……(अवधि लिखिए) अवधि के लिए अपने सदाचार के लिए प्रतिभूति दे, और उक्त ……(नाम) उक्त आदेश का अनुपालन करने में असफल रहा है और ऐसी चूक के लिए उसकी बाबत……(अवधि लिखिए) के लिए, जब तक उससे पूर्व ही उक्त प्रतिभूति न दे दी जाए, कारावास का न्यायनिर्णयन किया गया है ;
इसलिए आपको प्राधिकृत किया जाता है और आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप उक्त…… ……(नाम) को अपनी अभिरक्षा में इस वारंट के सहित लें और उक्त जेल में ……(कारावास की अवधि) की उक्त अवधि के लिए, सुरक्षित रखें या यदि वे पहले ही कारागार में हैं तो उसमें निरुद्ध रखें जब तक इस बीच उसके छोड़े जाने के लिए विधिपूर्वक आदेश न दे दिया जाए और इस वारंट के निष्पादन की रीति को पृष्ठांकन द्वारा प्रमाणित करते हुए इसे लौटा दें ।
तारीख ……
(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।