भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/49 / 58
प्ररूप 49बन्धपत्र प्रवर्तित कराने के लिए कुर्की का वारंट
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 464स्रोत
पुराना प्ररूप
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973
(धारा 491 देखिए)
प्रेषिती—
……(स्थान) के पुलिस थाने का भारसाधक पुलिस अधिकारी ।
(व्यक्ति का नाम, वर्णन और पता) अपने मुचलके के अनुसरण में…… (अवसर का उल्लेख करें) पर उपस्थित होने में असफल रहा है और इस व्यतिक्रम के कारण उसकी…… (बंधपत्र में वर्णित शास्ति) रुपए की राशि सरकार को जब्त हो गई है और उक्त…… (व्यक्ति का नाम), को सम्यक् सूचना दिए जाने पर, उक्त राशि देने में या इस बात का कि उक्त राशि की वसूली उससे क्यों न की जाए, पर्याप्त कारण बताने में असफल रहा है;
इसलिए आपको प्राधिकृत किया जाता है कि और आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप उक्त…… (नाम) की……जिले के भीतर पाई जाने वाली चल सम्पत्ति को, उसका अभिग्रहण और निरोध करके कुर्क कर लें और यदि उक्त राशि…… दिन के भीतर नहीं दे दी जाती है तो इस प्रकार कुर्क की गई सम्पत्ति को या उसके उतने भाग को, जो उपर्युक्त राशि की वसूली के लिए पर्याप्त हो, बेच दें और इस वारंट का निष्पादन करने पर तुंरत यह विवरण दें कि आपने इस वारंट के अधीन क्या किया है ।
तारीख ……
(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।