नई–पुरानी धाराmanzill.com
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/52 / 58

प्ररूप 52प्रतिभू के विरुद्ध कुर्की का वारंट

अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 467स्रोत

पुराना प्ररूप

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973

(धारा 491 देखिए)

प्रेषिती—

……(नाम और पता)

……(नाम, वर्णन और पता) ने अपने को……की उपस्थिति के लिए प्रतिभू के रूप में आबद्ध किया है कि (बंधपत्र की शर्त का उल्लेख कीजिए) और उक्त…… (नाम) ने व्यतिक्रम किया है और इस कारण उसकी……(बंधपत्र में वर्णित शास्ति) रुपए की राशि सरकार को जब्त हो गई है;

इसलिए आपको प्राधिकृत किया जाता है और आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप उक्त…… (नाम) की……जिले के भीतर पाई जाने वाली चल सम्पत्ति को, उसका अभिग्रहण और निरोध करके कुर्क कर लें ; और यदि उक्त राशि……दिन के भीतर नहीं दे दी जाती है तो इस प्रकार कुर्क की गई सम्पत्ति को या उसके उतने भाग को जो उपर्युक्त राशि की वसूली के लिए पर्याप्त हो, बेच दें और इस वारंट का निष्पादन करने पर तुंरत यह विवरण दें कि आपने इस वारंट के, अधीन क्या किया है ।

तारीख ……

(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)

यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।