भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/10 / 58
प्ररूप 10साक्षी को लाने के लिए प्रथम बार वारंट
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 423स्रोत
पुराना प्ररूप
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973
(धारा 90 देखिए)
प्रेषिती—
……(उस पुलिस अधिकारी का या उस अन्य व्यक्ति का या उन अन्य व्यक्तियों के नाम और पदनाम जिसे या जिन्हें वारंट निष्पादित करना है)
मेरे समक्ष परिवाद किया गया है कि ……(पता) के……(अभियुक्त का नाम) ने……(अपराध का संक्षेप में वर्णन कीजिए) का अपराध किया है (या संदेह है कि उसने किया है), और यह संभाव्य प्रतीत होता है कि ……(साक्षी का नाम और वर्णन) उक्त परिवाद के बारे में साक्ष्य दे सकता है, तथा मेरे पास यह विश्वास करने का अच्छा और पर्याप्त कारण है कि जब तक ऐसा करने के लिए विवश न किए जाएं वह उक्त परिवाद की सुनवाई में साक्षी के रूप में उपस्थित नहीं होगा ;
इसलिए आपको प्राधिकृत किया जाता है और आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप उक्त…… ……(साक्षी का नाम) को गिरफ्तार करें और उस अपराध के बारे में जिसका परिवाद किया गया है परीक्षा की जाने के लिए उसे तारीख ……को इस न्यायालय के समक्ष लाएं ।
तारीख ……
(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।