नई–पुरानी धाराmanzill.com
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/4 / 58

प्ररूप 4वारंट के अधीन गिरफ्तारी के पश्चात् बंधपत्र और जमानतपत्र

अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 417स्रोत

पुराना प्ररूप

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973

(धारा 83 देखिए)

मैं……(नाम) जो कि……(पता) का हूं ……के आरोप का उत्तर देने के लिए उपस्थित होने के लिए मुझे विवश करने के लिए जारी किए गए वारंट के अधीन ……के जिला मजिस्ट्रेट (या यथास्थिति) के समक्ष लाए जाने पर इसके द्वारा अपने को आबद्ध करता हूं कि उक्त आरोप का उत्तर देने के लिए मैं अगली तारीख……को……के न्यायालय में उपस्थित होऊंगा, और जब तक कि न्यायालय द्वारा अन्यथा निदेश न दिया जाए तब तक ऐसे उपस्थित होता रहूंगा; तथा मैं अपने को आबद्ध करता हूं कि यदि इसमें मैंने कोई चूक की तो मेरी ……रुपए की राशि सरकार को जब्त हो जाएगी ।

तारीख ……

(हस्ताक्षर)

……(पता) के उक्त ……(नाम) के लिए मैं अपने को इसके द्वारा इस बात के लिए प्रतिभू घोषित करता हूं कि वह उस आरोप का उत्तर देने के लिए, जिसके लिए कि वह गिरफ्तार किया गया है, अगली तारीख……को……के न्यायालय में…… के समक्ष उपस्थित होगा, और जब तक न्यायालय द्वारा अन्यथा निदेश न दिया जाए, ऐसे उपस्थित होता रहेगा, और मैं अपने को आबद्ध करता हूं कि यदि इसमें उसने कोई चूक की तो मेरी …… रुपए की राशि सरकार को जब्त हो जाएगी ।

तारीख ……

(हस्ताक्षर)

यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।