नई–पुरानी धाराmanzill.com
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/19 / 58

प्ररूप 19भरणपोषण का संदाय कराने में असफल रहने पर कारावास का वारंट

अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 432स्रोत

पुराना प्ररूप

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973

(धारा 144 देखिए)

प्रेषिती—

……(स्थान) की कारागार का भारसाधक अधिकारी

…… (नाम, वर्णन और पता) के बारे में मेरे समक्ष यह साबित कर दिया गया है कि वह अपनी पत्नी……(नाम) [या अपने बालक……(नाम) या अपने पिता या माता…… (नाम)] का, जो ……(कारण लिखिए) के कारण अपना भरणपोषण करने में असमर्थ हैं, भरणपोषण करने के पर्याप्त साधन रखता है और उसने उनका भरणपोषण करने में उपेक्षा की है (या ऐसा करने से इंकार किया है) और उक्त …… (नाम) से यह अपेक्षा करने वाला आदेश सम्यक् रूप से किया जा चुका है कि वह अपनी उक्त पत्नी (या बालक या पिता या माता) को भरणपोषण के लिए ……रुपए की मासिक राशि दे, तथा यह भी साबित कर दिया गया है कि उक्त……(नाम) उक्त आदेश की जानबूझकर अवहेलना करके ……रुपए, जो……मास (या मासों) के लिए भत्ते की रकम है, देने में असफल रहा है ;

और उस पर यह न्यायनिर्णीत करने वाला आदेश किया गया कि वह उक्त जेल में…… अवधि के लिए कारावास भोगे ;

इसलिए आपको प्राधिकृत किया जाता है और आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप उक्त …… ……(नाम) को उक्त जेल में अपनी अभिरक्षा में इस वारंट के सहित लें और वहां उक्त आदेश को विधि के अनुसार निष्पादित करें और इस वारंट के निष्पादन की रीति को पृष्ठांकन द्वारा प्रमाणित करते हुए इसे लौटा दें ।

तारीख ……

(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)

यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।