नई–पुरानी धाराmanzill.com
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973/द्वितीय अनुसूची/18 / 57

प्ररूप 18भरणपोषण देने में असफल रहने पर कारावास का वारण्ट

अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, PDF पृष्ठ 187स्रोत

यह प्ररूप बदल दिया गया है

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 1 जुलाई 2024 से लागू

(धारा 125 देखिए)

प्रेषिती—

……(स्थान) की जेल का भारसाधक अधिकारी …… (नाम, वर्णन और पता) के बारे में मेरे समक्ष यह साबित कर दिया गया है कि वह अपनी पत्नी……(नाम) [या अपने बालक……(नाम) या अपने पिता या माता…… (नाम)] का, जो ……(कारण लिखिए) के कारण अपना भरणपोषण करने में असमर्थ है, भरणपोषण करने के पर्याप्त साधन रखता है और उसने उनका भरणपोषण करने में उपेक्षा की है (या ऐसा करने से इंकार किया है) और उक्त …… (नाम) से यह अपेक्षा करने वाला आदेश सम्यक् रूप से किया जा चुका है कि वह अपनी उक्त पत्नी (या बालक या पिता या माता) को भरणपोषण के लिए ……रुपए की मासिक राशि दे, तथा यह भी साबित कर दिया गया है कि उक्त……(नाम) उक्त आदेश की जानबूझकर अवहेलना करके ……रुपए, जो……मास (या मासों) के लिए भत्ते की रकम है, देने में असफल रहा है ;

और तब यह न्यायनिर्णीत करने वाला आदेश किया गया कि वह उक्त जेल में…… अवधि के लिए कारावास भोगे ;

इसलिए आपको प्राधिकृत किया जाता है और आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप उक्त …… ……(नाम) को उक्त जेल में अपनी अभिरक्षा में इस वारण्ट के सहित लें और वहां उक्त आदेश को विधि के अनुसार निष्पादित करें और इस वारण्ट के निष्पादन की रीति को पृष्ठांकन द्वारा प्रमाणित करते हुए इसे लौटा दें ।

ता० ……(हस्ताक्षर)

(न्यायालय की मुद्रा)

यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।