नई–पुरानी धाराmanzill.com
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973/द्वितीय अनुसूची/53 / 57

प्ररूप 52परिशान्ति कायम रखने के लिए बंधपत्र के समपहरण की कर्ता को सूचना

अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, PDF पृष्ठ 205स्रोत

यह प्ररूप बदल दिया गया है

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 1 जुलाई 2024 से लागू

(धारा 446 देखिए)

प्रेषिती—

……(नाम, वर्णन और पता)

आपने तारीख ……को यह बंधपत्र निष्पादित किया था कि आप……(जैसा बंधपत्र में हो) नहीं करेंगे और उस बंधपत्र के समपहरण का सबूत मेरे समक्ष दिया गया है और वह सम्यक् रूप से अभिलिखित कर लिया गया है;

इसलिए आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप……दिन के भीतर……रुपए की उक्त शास्ति का संदाय कर दें या यह कारण बताएं कि आपसे उक्त राशि वसूल क्यों न की जाए ।

ता० ……

(हस्ताक्षर)

(न्यायालय की मुद्रा)

यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।