दंड प्रक्रिया संहिता, 1973/द्वितीय अनुसूची/22 / 57
प्ररूप 22जांच होने तक आसन्न खतरे के विरुद्ध उपबंध करने के लिए व्यादेश
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, PDF पृष्ठ 189स्रोत
यह प्ररूप बदल दिया गया है
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 1 जुलाई 2024 से लागू
(धारा 142 देखिए)
प्रेषित —
……(नाम, वर्णन और पता) तारीख……को मेरे द्वारा जारी किए गए सशर्त आदेश की जांच अभी तक लंबित है और मुझे यह प्रतीत कराया गया है कि उक्त आदेश में वर्णित न्यूसेंस से जनता को ऐसा खतरा या गंभीर किस्म की हानि आसन्न है कि उस खतरे या हानि का निवारण करने के लिए अविलंब उपाय करना आवश्यक हो गया है ; इसलिए मैं दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 142 के उपबंधों के अधीन आपको निदेश और व्यादेश देता हूं कि आप जांच का परिणाम निकलने तक के लिए तत्काल...……(अस्थायी सुरक्षा के रूप में क्या किया जाना अपेक्षित है या स्पष्टतया लिखिए) करें ।
ता० ……(हस्ताक्षर)
(न्यायालय की मुद्रा)
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।