नई–पुरानी धाराmanzill.com
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973/द्वितीय अनुसूची/45 / 57

प्ररूप 44कजुर्माने के वसूल होने तक छोड़े गए अपराधी के हाजिर होने के लिए बंधपत्र

अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, PDF पृष्ठ 201स्रोत

यह प्ररूप बदल दिया गया है

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 1 जुलाई 2024 से लागू

(धारा 424 देखिए)

मैं (नाम)(स्थान) का निवासी हूं । मुझे……रुपए का जुर्माना देने के लिए दंडादिष्ट किया गया था और जुर्माना देने में व्यतिक्रम होने पर……(अवधि) के लिए कारावास का दंडादेश दिया गया है । न्यायालय ने इस शर्त पर मेरे छोड़े जाने का आदेश किया है कि मैं निम्नलिखित तारीख (या तारीखों) को हाजिर होने के लिए एक बंधपत्र निष्पादित करूं, अर्थात् :—

मैं इसके द्वारा अपने को आबद्ध करता हूं कि मैं……न्यायालय के समक्ष निम्नलिखित तारीख (या तारीखों) को, अर्थात्……को……बजे हाजिर होऊंगा और मैं अपने को आबद्ध करता हूं कि यदि मैं इसमें व्यतिक्रम करूं तो मेरी ……रुपए की राशि सरकार को समपहृत हो जाएगी ।

ता० ……(हस्ताक्षर)

जहां बंधपत्र प्रतिभुओं के साथ निष्पादित किया जाना है वहां यह जोड़ें

हम इसके द्वारा अपने को उपर्युक्त……(नाम) के लिए इस बात के लिए प्रतिभू घोषित करते हैं कि वह ……न्यायालय के समक्ष निम्नलिखित तारीख (या तारीखों) अर्थात्……को हाजिर होगा और हम इसके द्वारा अपने को संयुक्ततः और

पृथक्ततः आबद्ध करते हैं कि इसमें उसके द्वारा व्यतिक्रम किए जाने पर हमारी……रुपए की राशि सरकार को समपहृत हो जाएगी ।

(हस्ताक्षर)

संशोधन टिप्पणियां

  1. 1978 के अधिनियम सं० 45 की धारा 35 द्वारा अंतःस्थापित ।

यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।