दंड प्रक्रिया संहिता, 1973/द्वितीय अनुसूची/51 / 57
प्ररूप 50प्रतिभू के विरुद्ध कुर्की का वारण्ट
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, PDF पृष्ठ 204स्रोत
यह प्ररूप बदल दिया गया है
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 1 जुलाई 2024 से लागू
(धारा 446 देखिए)
प्रेषिती—
……(नाम और पता)
……(नाम, वर्णन और पता) ने अपने को……की हाजिरी के लिए प्रतिभू के रूप में आबद्ध किया है कि (बंधपत्र की शर्त का उल्लेख कीजिए) और उक्त (नाम) ने व्यतिक्रम किया है और इस कारण उसकी……(बंधपत्र में वर्णित शास्ति) रुपए की राशि सरकार को समपहृत हो गई है;
इसलिए आपको प्राधिकृत किया जाता है और आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप उक्त (नाम) की……जिले के भीतर पाई जाने वाली जंगम सम्पत्ति को, उसका अभिग्रहण और निरोध करके कुर्क कर लें ; और यदि उक्त राशि……दिन के भीतर नहीं दे दी जाती है तो इस प्रकार कुर्क की गई सम्पत्ति को या उसके उतने भाग को जो उपर्युक्त राशि की वसूली के लिए पर्याप्त हो, बेच दें और इस वारण्ट का निष्पादन करने पर तुंत यह विवरण दें कि आपने इस वारण्ट के, अधीन क्या किया है।
ता० ……
(हस्ताक्षर)
(न्यायालय की मुद्रा)
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।