नई–पुरानी धाराmanzill.com
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973/द्वितीय अनुसूची/50 / 57

प्ररूप 49सदाचार के लिए बंधपत्र के समपहरण की प्रतिभू को सूचना

अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, PDF पृष्ठ 204स्रोत

यह प्ररूप बदल दिया गया है

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 · 1 जुलाई 2024 से लागू

(धारा 446 देखिए)

प्रेषिती—

……(नाम और पता)

आप तारीख ……को……(नाम)……(स्थान) के लिए इस बंधपत्र द्वारा प्रतिभू बने थे कि वह……अवधि के लिए सदाचारी रहेगा और आपने अपने को आबद्ध किया था कि इसमें व्यतिक्रम होने पर आपकी……रुपए की राशि सरकार को समपहृत हो जाएगी ; और आपके ऐसे प्रतिभू बनने के बाद से उक्त……(नाम) को……(यहां पर संक्षेप में अपराध का उल्लेख करें) के अपराध के लिए दोषसिद्ध किया गया है, इस कारण आपका प्रतिभूति बंधपत्र समपहृत हो गया है;

इसलिए आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप……दिन के भीतर उक्त……रुपए की शास्ति दे दें या यह कारण बताएं कि उसका संदाय क्यों नहीं किया जाना चाहिए ।

ता० ……

(हस्ताक्षर)

(न्यायालय की मुद्रा)

यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।