भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/51 / 58
प्ररूप 51सदाचार के लिए बंधपत्र की जब्ती की प्रतिभू को सूचना
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 466स्रोत
पुराना प्ररूप
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973
(धारा 491 देखिए)
प्रेषिती—
……(नाम और पता)
आप तारीख ……को……(नाम)……(स्थान) के लिए इस बंधपत्र द्वारा प्रतिभू बने थे कि वह……अवधि के लिए सदाचारी रहेगा और आपने अपने को आबद्ध किया था कि इसमें व्यतिक्रम होने पर आपकी……रुपए की राशि सरकार को जब्त हो जाएगी ; और आपके ऐसे प्रतिभू बनने के बाद से उक्त……(नाम) को……(यहां पर संक्षेप में अपराध का उल्लेख करें) के अपराध के लिए दोषसिद्ध किया गया है, इस कारण आपका प्रतिभूति बंधपत्र जब्त हो गया है;
इसलिए आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप……दिन के भीतर उक्त……रुपए की शास्ति दे दें या यह कारण बताएं कि उसका संदाय क्यों नहीं किया जाना चाहिए।
तारीख ……
(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।