नई–पुरानी धाराmanzill.com
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/34 / 58

प्ररूप 34साक्षी को समन

अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 449स्रोत

पुराना प्ररूप

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973

(धाराएं 63, 267 देखिए)

प्रेषिती—

……(स्थान) का……नाम

मेरे समक्ष परिवाद किया गया है कि ……(पता) के……(अभियुक्त का नाम) ने ……(समय और स्थान सहित अपराध संक्षेप में लिखिए) का अपराध किया है (या संदेह है कि उसने किया है) और मुझे यह प्रतीत होता है कि संभाव्य है कि आप अभियोजन के लिए तात्विक साक्ष्य दें या कोई दस्तावेज या अन्य चीज प्रस्तुत करें;

इसलिए आपको समन किया जाता है कि ऐसा दस्तावेज या चीज प्रस्तुत करने या उक्त परिवाद के विषय से संबद्ध आप जो कुछ जानते हों उसका अभिसाक्ष्य देने के लिए इस न्यायालय के समक्ष तारीख……को दिन में दस बजे उपस्थित हों और न्यायालय की इजाजत के बिना वहां से न जाएं और आपको इसके द्वारा चेतावनी दी जाती है कि यदि न्यायसंगत कारण के बिना आपने उस तारीख पर उपस्थित होने में उपेक्षा की या उससे इंकार किया तो आपको उपस्थित होने को विवश करने के लिए वारंट जारी किया जाएगा ।

तारीख ……

(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)

यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।