भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/29 / 58
प्ररूप 29पुलिस अधिकारी के समक्ष प्रारंभिक जांच पर बंधपत्र और जमानतपत्र
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 442स्रोत
पुराना प्ररूप
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973
(धारा 189 देखिए)
मैं……(नाम) जो……का हूं……के……अपराध से आरोपित होने पर और जांच के पश्चात्……मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित होने के लिए अपेक्षित किए जाने पर ;
या
और जांच के पश्चात् अपना मुचलका इसलिए देने की अपेक्षा की जाने पर कि जब भी मुझसे अपेक्षा की जाएगी, मैं उपस्थित होऊंगा ; इसके द्वारा अपने को आबद्ध करता हूं कि मैं……(स्थान) में……के न्यायालय में तारीख ……को (या ऐसे दिन जब उपस्थित होने की मुझसे इसके पश्चात् अपेक्षा की जाए) उक्त आरोप का अतिरिक्त उत्तर देने के लिए उपस्थित होऊंगा और मैं अपने को आबद्ध करता हूं कि यदि इसमें से कोई चूक करूं तो मेरी……रुपए की राशि सरकार को जब्त हो जाएगी ।
तारीख ……
(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)
मैं इसके द्वारा अपने को (या हम संयुक्ततः और पृथकतः अपने को और अपने में से प्रत्येक को) उपर्युक्त…… (नाम) के लिए इस बात के लिए प्रतिभू घोषित करता हूं (या करते हैं) कि वह……(स्थान) में…… के न्यायालय में तारीख……को (या ऐसे दिन जब उपस्थित होने की उससे इसके पश्चात् अपेक्षा की जाए) अपने विरुद्ध लंबित आरोप का अतिरिक्त उत्तर देने के लिए उपस्थित होगा, और मैं इसके द्वारा अपने को आबद्ध करता हूं (या हम इसके द्वारा अपने को आबद्ध करते हैं) कि यदि इसमें वह चूक करे तो मेरी (या हमारी)……रुपए की राशि सरकार को जब्त हो जाएगी ।
तारीख ……
(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।