नई–पुरानी धाराmanzill.com
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/57 / 58

प्ररूप 57सदाचार के बंधपत्र की जब्ती पर कुर्की और विक्रय का वारंट

अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 472स्रोत

पुराना प्ररूप

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973

(धारा 491 देखिए)

प्रेषिती—

……(स्थान) के पुलिस थाने का भारसाधक पुलिस अधिकारी

……(नाम, वर्णन और पता) ने तारीख……को……(कर्ता का नाम आदि) के सदाचार के लिए……रुपए की राशि के बंधपत्र द्वारा प्रतिभूति दी थी और मेरे समक्ष यह सबूत दिया गया है और वह सम्यक् रूप से अभिलिखित किया गया है कि उक्त…… (नाम) ने……का अपराध किया है और इसलिए उक्त बंधपत्र जब्त हो गया है, और उक्त…… (नाम) को यह अपेक्षा करते हुए सूचना दी गई थी कि वह कारण बताए कि उक्त रकम का संदाय क्यों नहीं किया जाना चाहिए तथा वह ऐसा करने में या उक्त राशि का संदाय करने में असफल रहा है;

इसलिए आपको प्राधिकृत किया जाता है और आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप उक्त…… (नाम) की……जिले में पाई जाने वाली……रुपए के मूल्य की चल सम्पत्ति को, उसका अभिग्रहण करके कुर्क कर लें और यदि उक्त राशि ……के भीतर नहीं दे दी जाती है तो इस प्रकार कुर्क की गई सम्पत्ति या उसके उतने भाग का जो उस राशि की वसूली के लिए पर्याप्त हो, विक्रय कर दें और इस वारंट का निष्पादन करने पर तुरंत यह विवरण दें कि आपने इस वारंट के अधीन क्या किया है।

तारीख ……

(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)

यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।