नई–पुरानी धाराmanzill.com
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/46 / 58

प्ररूप 46जुर्माने के वसूल होने तक छोड़े गए अपराधी के उपस्थित होने के लिए बंधपत्र

अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 461स्रोत

पुराना प्ररूप

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973

(धारा 464 देखिए)

मैं……(नाम) ……(स्थान) का निवासी हूं । मुझे……रुपए का जुर्माना देने के लिए दंडादिष्ट किया गया था और जुर्माना देने में व्यतिक्रम होने पर……(अवधि) के लिए कारावास का दंडादेश दिया गया है । न्यायालय ने इस शर्त पर मेरे छोड़े जाने का आदेश किया है कि मैं निम्नलिखित तारीख (या तारीखों) को उपस्थित होने के लिए एक बंधपत्र निष्पादित करूं, अर्थात् :—

मैं इसके द्वारा अपने को आबद्ध करता हूं कि मैं……न्यायालय के समक्ष निम्नलिखित तारीख (या तारीखों) को, अर्थात्……को……बजे उपस्थित होऊंगा और मैं अपने को आबद्ध करता हूं कि यदि मैं इसमें व्यतिक्रम करूं तो मेरी ……रुपए की राशि सरकार को जब्त हो जाएगी ।

तारीख ……

(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)

जहां बंधपत्र प्रतिभुओं के साथ निष्पादित किया जाना है वहां यह जोड़ें

हम इसके द्वारा अपने को उपर्युक्त……(नाम) के लिए इस बात के लिए प्रतिभू घोषित करते हैं कि वह ……न्यायालय के समक्ष निम्नलिखित तारीख (या तारीखों) अर्थात्……को उपस्थित होगा और हम इसके द्वारा अपने को संयुक्ततः और पृथक्तः आबद्ध करते हैं कि इसमें उसके द्वारा व्यतिक्रम किए जाने पर हमारी……रुपए की राशि सरकार को जब्त हो जाएगी ।

(हस्ताक्षर)

यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।