भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/37 / 58
प्ररूप 37कारागार में बंद व्यक्ति को किसी अपराध के आरोप का उत्तर देने के लिए न्यायालय में प्रस्तुत करने की अपेक्षा करने वाला आदेश
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 452स्रोत
पुराना प्ररूप
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973
(धारा 302 देखिए)
प्रेषिती—
……(स्थान) की कारागार का भारसाधक अधिकारी
उक्त कारागार में इस समय परिरुद्ध/निरुद्ध ……(बंदी का नाम) की इस न्यायालय में उपस्थिति ……(आरोपित अपराध संक्षेप में लिखिए) के आरोप का उत्तर देने के लिए या…… (कार्यवाही की संक्षिप्त विशिष्टियां दीजिए) कार्यवाही के प्रयोजनार्थ अपेक्षित है;
इसलिए आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप उक्त……को सुरक्षित और सुनिश्चित रूप से लाकर उक्त आरोप का उत्तर देने के लिए या उक्त कार्यवाही के प्रयोजनार्थ तारीख……को दिन में……बजे इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें और इस न्यायालय द्वारा उसे आगे उपस्थित करने से छूट दिए जाने पर उसे उक्त कारागार को सुरक्षित और सुनिश्चित रूप से वापस ले जाएं ।
और आपसे यह और अपेक्षा की जाती है कि आप उक्त……को इस आदेश की अंतर्वस्तु की सूचना दें और उसकी संलग्न प्रति उसे परिदत्त करें ।
तारीख ……
(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)
प्रतिहस्ताक्षरित
(मुद्रा)(हस्ताक्षर)
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।