भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/43 / 58
प्ररूप 43मृत्यु दंडादेश के निष्पादन का वारंट
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 458स्रोत
पुराना प्ररूप
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973
प्रेषिती—
……(स्थान) की कारागार का भारसाधक अधिकारी
तारीख…… को मेरे समक्ष हुए सेशन में 20……के कलेण्डर के मामला संख्यांक……में कैदी……(या, यथास्थिति, पहला, दूसरा, तीसरा कैदी) ……(कैदी का नाम) इस न्यायालय के तारीख……के वारंट द्वारा मृत्यु का दंडादेश देकर आपकी अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया था; तथा उक्त दंडादेश की पुष्टि करने वाला उच्च न्यायालय का आदेश इस न्यायालय को प्राप्त हो गया है ;
इसलिए आपको प्राधिकृत किया जाता है और आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप उक्त……को ……(निष्पादन का समय और स्थान) में जब तक वह मर न जाए तब तक गर्दन से लटकवाकर उक्त दंडादेश का निष्पादन करें और यह वारंट इस न्यायालय को पृष्ठांकन द्वारा यह प्रमाणित करते हुए लौटा दें कि दंडादेश का निष्पादन कर दिया गया है ।
तारीख ……
(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।