नई–पुरानी धाराmanzill.com
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/45 / 58

प्ररूप 45जुर्माने की वसूली के लिए वारंट

अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 460स्रोत

पुराना प्ररूप

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973

(धारा 461 देखिए)

प्रेषिती—

……जिले का कलेक्टर ।

……(अपराधी का नाम, पता और वर्णन) को 20……के……मास के ……दिन……(अपराध का संक्षिप्त वर्णन कीजिए) के अपराध के लिए मेरे समक्ष सिद्धदोष किया गया था और……रुपए का जुर्माना देने के लिए दंडादिष्ट किया गया था ; और

उक्त …… (नाम) से यद्यपि उक्त जुर्माना देने की अपेक्षा की गई थी किंतु उसने वह जुर्माना या उसका कोई भाग नहीं दिया है;

इसलिए आपको प्राधिकृत किया जाता है और आपसे अनुरोध किया जाता है कि आप उक्त…… (नाम) की चल या अचल संपत्ति या दोनों से उक्त जुर्माने की रकम भू-राजस्व की बकाया के रूप में वसूल कीजिए और अविलंब यह प्रमाणित कीजिए कि आपने इस आदेश के अनुसरण में क्या किया है ।

तारीख ……

(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)

यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।