नई–पुरानी धाराmanzill.com
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/16 / 58

प्ररूप 16परिशांति कायम रखने के लिए प्रतिभूति देने में असफल रहने पर सुपुर्दगी का वारंट

अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 429स्रोत

पुराना प्ररूप

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973

(धारा 141 देखिए)

प्रेषिती—

……(स्थान) की कारागार का भारसाधक अधिकारी……(नाम और पता), उस समन के अनुपालन में, जिससे कि उनसे अपेक्षा की गई थी कि वह इस बात का कारण दर्शित करें कि क्यों न वह एक प्रतिभू सहित (या दो प्रतिभुओं सहित, जिनमें से प्रत्येक……रुपए के लिए प्रतिभू हो)……रुपए के लिए इस बाबत बंधपत्र लिखें कि वह अर्थात् उक्त……(नाम)…… मास की अवधि के लिए परिशांति कायम रखेंगे, मेरे समक्ष तारीख ……को स्वयं (या अपने प्राधिकृत, अभिकर्ता द्वारा) उपस्थित हुए थे ; तथा तब उक्त……(नाम) से यह अपेक्षा करने वाला आदेश किया गया था कि वह ऐसी प्रतिभूति (जब आदिष्ट प्रतिभूति समन में उल्लिखित प्रतिभूति से भिन्न है, तब आदेशित प्रतिभूति लिखिए) दें और जुटाएं और वह उक्त आदेश का अनुपालन करने में असफल रहे हैं ;

इसलिए आपको प्राधिकृत किया जाता है और आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप उक्त…… (नाम) को अपनी अभिरक्षा में इस वारंट के सहित लें और उक्त कारगार में……(कारावास की अवधि) की उक्त अवधि के लिए, जब तक इस बीच उनके छोड़े जाने के लिए विधिपूर्वक आदेश न दे दिया जाए, सुरक्षित रखें और इस वारंट के निष्पादन की रीति को पृष्ठांकन द्वारा प्रमाणित करते हुए इसे लौटा दें ।

तारीख ……

(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)

यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।