भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/3 / 58
प्ररूप 3गिरफ्तारी का वारंट
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 416स्रोत
पुराना प्ररूप
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973
प्रेषिती—
…… (उस व्यक्ति का या उन व्यक्तियों के नाम और पदनाम जिसे या जिन्हें वारंट निष्पादित करना है)
……(पता) के…… (अभियुक्त का नाम) पर ……(अपराध लिखिए) के अपराध का आरोप है; इसलिए आपको इसके द्वारा निदेश दिया जाता है कि आप उक्त…… को गिरफ्तार करें और मेरे समक्ष प्रस्तुत करें । इसमें चूक नहीं होनी चाहिए ।
तारीख……
(न्यायालय की मुद्रा)
(हस्ताक्षर)
(धारा 73 देखिए)
यह वारंट निम्नलिखित रूप से पृष्ठांकित किया जा सकेगा :—
यदि उक्त ……तारीख……को मेरे समक्ष उपस्थित होने के लिए और जब तक मेरे द्वारा अन्यथा निदेश न दिया जाए ऐसे उपस्थित होते रहने के लिए स्वयं ……रुपए की राशि की जमानत……रुपए की राशि के एक प्रतिभू सहित (या दो प्रतिभुओं सहित, जिनमें से प्रत्येक ……रुपए की राशि का होगा) दे दे तो उसे छोड़ा जा सकता है।
तारीख ……
(न्यायालय की मुद्रा)
(हस्ताक्षर)
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।