नई–पुरानी धाराmanzill.com
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/20 / 58

प्ररूप 20कुर्की और विक्रय द्वारा भरणपोषण का संदाय कराने के लिए वारंट

अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 433स्रोत

पुराना प्ररूप

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973

(धारा 144 देखिए)

प्रेषिती—

……(उस पुलिस अधिकारी का या अन्य व्यक्ति का नाम और पदनाम जिसे वारंट का निष्पादन करना है) ।

……(नाम) से यह अपेक्षा करने वाला आदेश सम्यक् रूप से किया जा चुका है कि वह अपनी उक्त पत्नी (या अपने बालक या पिता या माता) को भरणपोषण के लिए ……रुपए की मासिक राशि दे, तथा उक्त …… (नाम) उक्त आदेश की जानबूझकर अवहेलना करके ……रुपए जो…… मास (या मासों) के लिए भत्ते की रकम है, देने में असफल रहा है ;

इसलिए आपको प्राधिकृत किया जाता है और आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप…… जिले के भीतर उक्त ……(नाम) से संबंधित कोई चल संपत्ति मिले उसे कुर्क कर लें और यदि ऐसी कुर्की के पश्चात् ……(अनुज्ञात दिनों या घंटों की संख्या लिखिए) के भीतर उक्त राशि नहीं दी जाती है तो (या तत्काल) कुर्क की गई चल संपत्ति का या उसके इतने भाग का, जितना उक्त राशि को चुकाने के लिए पर्याप्त हो, विक्रय कर दें और इस वारंट के अधीन जो कुछ आपने किया हो उसे पृष्ठांकन द्वारा प्रमाणित करते हुए इसे, इसका निष्पादन हो जाने पर, तुंरत लौटा दें ।

तारीख ……

(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)

यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।