भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/58 / 58
प्ररूप 58सदाचार के लिए बंधपत्र की जब्ती पर कारावास का वारंट
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 473स्रोत
पुराना प्ररूप
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973
(धारा 491 देखिए)
प्रेषिती—
……(स्थान) की सिविल कारागार का अधीक्षक (या पालक)
……(नाम, वर्णन और पता) ने तारीख……को ……(कर्ता का नाम आदि) के सदाचार के लिए……रुपए की राशि के बंधपत्र द्वारा प्रतिभूति दी थी और उक्त बंधपत्र के भंग किए जाने का सबूत मेरे समक्ष दिया गया है और वह सम्यक् रूप से अभिलिखित कर लिया गया है और इसलिए उक्त…… (नाम) की……की रुपए की राशि सरकार को जब्त हो गई है ; और वह उक्त राशि का संदाय करने में या यह कारण बताने में कि उक्त राशि का संदाय क्यों नहीं किया जाना चाहिए, असफल रहा है, यद्यपि उससे ऐसा करने की अपेक्षा सम्यक् रूप से की गई थी और उक्त राशि की वसूली उसकी चल सम्पत्ति की कुर्की द्वारा नहीं की जा सकती है, और सिविल कारागार में……(कारावास की अवधि) अवधि के लिए उक्त…… (नाम) के कारावास के लिए आदेश कर दिया गया है ;
इसलिए आप अर्थात् अधीक्षक (या पालक) को प्राधिकृत किया जाता है और आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप उक्त…… (नाम) को इस वारंट सहित अपनी अभिरक्षा में लें और उसे उक्त कारागार में उक्त अवधि…… (कारावास की अवधि) के लिए सुरक्षित रखें और वारंट के निष्पादन की रीति को पृष्ठांकन द्वारा प्रमाणित करते हुए इसे लौटा दें ।
तारीख ……
(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।