भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/द्वितीय अनुसूची/21 / 58
प्ररूप 21न्यूसेंसों को हटाने के लिए आदेश
अभी सत्यापित नहींआधिकारिक PDF, राजपत्र पृष्ठ 434स्रोत
पुराना प्ररूप
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973
(धारा 152 देखिए)
प्रेषिती—
……(नाम, वर्णन और पता)
मुझे यह प्रतीत कराया गया है कि आपने…… (यह लिखिए कि वह क्या है जिससे बाधा या न्यूसेंस कारित होता है) इत्यादि, द्वारा सार्वजनिक सड़क मार्ग (या अन्य लोक स्थान)……(सड़क या लोक स्थान का वर्णन कीजिए) इत्यादि को उपयोग में लाने वाले व्यक्तियों को बाधा (या न्यूसेंस) की है और वह बाधा (या न्यूसेंस) अब भी विद्यमान है ;
या
मुझे यह प्रतीत कराया गया है कि आप स्वामी की, या प्रबंधक की हैसियत से……(विशिष्ट व्यापार या उपजीविका लिखिए) का व्यापार या उपजीविका……में (वह स्थान जहां वह व्यापार या उपजीविका चलाई जा रही है लिखिए) चला रहे हैं और वह……के (जिस रीति से हानिकारक प्रभाव पैदा हुए हैं वहां संक्षेपतः लिखिए) कारण लोकस्वास्थ्य (या सुख) के लिए हानिकारक है और उसे बंद कर दिया जाना चाहिए या दूसरे स्थान को हटा दिया जाना चाहिए;
या
मुझे यह प्रतीत कराया गया है कि आप लोक मार्ग……(आम रास्ते का वर्णन कीजिए) के पार्श्वस्थ किसी तालाब (या कुएं या उत्खात) के स्वामी हैं (या उस पर आपका कब्जा है या नियंत्रण है) और उक्त तालाब (या कुएं या उत्खात) पर बाड़ न होने (या असुरक्षित रूप से बाड़ होने) के कारण सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा होता है;
या
……इत्यादि, इत्यादि (यथास्थिति) ;
इसलिए मैं आपको निदेश देता हूं और आपसे अपेक्षा करता हूं कि आप……(अनुज्ञात समय लिखिए) के भीतर ……(न्यूसेंस के उपशमन के लिए क्या किया जाना अपेक्षित है वह लिखिए) या तारीख…… को ……के न्यायालय में उपस्थित हों और इस बात का कारण दर्शित करें कि इस आदेश को क्यों प्रवर्तित न कराया जाए;
या
इसलिए मैं आपको निदेश देता हूं और आपसे अपेक्षा करता हूं कि आप…… (अनुज्ञात समय लिखिए) के भीतर उक्त व्यापार या उपजीविका को उक्त स्थान में चलाना बंद कर दें और उसे फिर न चलाएं या उक्त व्यापार को उस स्थान से जहां वह अब चलाया जा रहा है हटा दें, या तारीख……को उपस्थित हों, इत्यादि, इत्यादि;
या
इसलिए मैं आपको निदेश देता हूं और आपसे अपेक्षा करता हूं कि आप ……(अनुज्ञात समय लिखिए) के अन्दर पर्याप्त बाड़……(बाड़ की किस्म और जिस भाग में बाड़ लगाई जानी है वह लिखिए) लगाएं या तारीख ……को उपस्थित हों, इत्यादि ;
या
इसलिए मैं आपको निदेश देता हूं और आपसे अपेक्षा करता हूं कि…… इत्यादि, इत्यादि (यथास्थिति) ।
तारीख ……
(न्यायालय की मुद्रा)(हस्ताक्षर)
यह वेबसाइट केवल जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। किसी भी अंतर की स्थिति में भारत के राजपत्र में प्रकाशित आधिकारिक पाठ ही मान्य होगा।